अरब और अफरीक़ी देशों के मामलों में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री नें कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान की गिनती पड़ोसी देशों के लिये एक विश्वसनीय देश के रूप में होती है। हुसैन अमीर अब्दुल लाहियान नें अपने पिछले दिनों होने वाले संयुक्त अरब अमीरात के दौरे और वहाँ के अधिकारियों के साथ मुलाक़ात और इसी तरह दोनों देशों के उच्च संयुक्त आर्थिक कमीशन में भाग लेने की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ विदेश मंत्री की पिछले दिनों होने वाली बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि तेहरान, फ़ार्स की खाड़ी में सभी पक्षों के बीच सकारात्मक सहयोग का स्वागत करता है और इस तरह के सहयोग को ज़रूरी जानता है। उन्होंने कहा कि ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के संयुक्त उच्च कमीशन के समझौते के लागू होने से दोनों देशों के सम्बंध, स्ट्रॉटेजिक सम्बंधों में बदलाव आ जाएगा। स्पष्ट रहे कि ईरान और संयुक्त अमीरात का दूसरा उच्च आर्थिक कमीशन, मंगल के दिन ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों और दोनों देशों के सरकारी और निजी विभागों के प्रतिनिधियों के भाग लेने से अस्तित्व में आया है। इस समझौते के अन्त में आठ दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये गए।
19 अप्रैल 2014 - 20:03
समाचार कोड: 603535
अरब और अफरीक़ी देशों के मामलों में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री नें कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान की गिनती पड़ोसी देशों के लिये एक विश्वसनीय देश के रूप में होती है